औरंगाबाद, अगस्त 21 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक का मंगलवार को पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। अलका रजक के निधन पर हसपुरा धोबी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाल, सचिन संजय रजक, उपाध्यक्ष गिरजा रजक, उप सचिव सुरेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, सदस्य सुनील रजक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष रजक, विनोद रजक, जयवंश कुमार, राजू रजक, मिथिलेश रजक, अनिल रजक और साजन रजक ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...