छपरा, जुलाई 31 -- गड़खा, एक संवाददाता। पूर्व मंत्री व गड़खा विधायक सुरेंद्र राम को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद सुरेंद्र राम ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बिहार प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में भी संगठन को मजबूत कर चुनाव लड़ा जाएगा। जितना संगठन मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। बिहार में राजद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित अन्य लोगों के नेतृत्व मे पार्टी बहुत मजबूत है और बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद ही है। अगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राजद का सरकार बनना तय है। राष्ट्रीय सचिव बनने पर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एजाज खान, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष ललन राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.