लखनऊ, सितम्बर 28 -- अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रधान संरक्षक विनोद बिहारी वर्मा का निधन रविवार दोपहर को निराला नगर ए-10 स्थित उनके आवास पर हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका मिडलैंड में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर परिवारीजन उन्हें घर ले आए थे। दर्जा प्राप्त मंत्री रहे विनोद बिहारी वर्मा आवास निगम के उपाध्यक्ष रह चुके थे। कायस्थों की एकता के लिए जीवन भर वह प्रयत्नशील रहे। समाज और राजनीति में कायस्थों की मजबूत पहचान बनाई। वह अपने पीछे पुत्र संजीव वर्मा, राना रंजीत वर्मा व एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम को श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया। उनका शांति पाठ 10 अक्तूबर को होगा। अंतिम संस्कार में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.