रांची, सितम्बर 18 -- रांची। झारखंड प्रथम विधि मंत्री व हटिया से तीन बार के विधायक रहे रामजी लाल सारडा के इकलौते पुत्र मुकेश सारडा का निधन गुरुवार की सुबह दस बजे हृदय गति रुकने से उनके आवास पर ही हो गया। सुबह 7:30 बजे वह मॉर्निंग वॉक एवं जिम के लिए निकले थे। साथियों ने पुराने हाईकोर्ट के समीप उन्हें छोड़ा। वहां से वह पैदल चलकर घर तक आए और सीसीटीवी कैमरे में सीढ़ी पर गिरे हुए पाए गए। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में होगा। उनके निधन पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं विभिन्न मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है। वह अपने पीछे पिता के साथ धर्मपत्नी संगीता शारडा, माता उषा शारडा, बेटा गौरव सारडा और बेटी वैभवी को छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.