रांची, जुलाई 8 -- रांची। ओबीसी आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के मामले में नामजद पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर सोमवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है। मामले में जवाब दाखिल करने के बाद आगे की सुनवाई होगी। इसके लिए अदालत ने 14 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। रामचंद्र सहिस ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए 13 मई को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। वहीं, इसी मामले में आरोपी सुदेश महतो और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की डिस्चार्ज याचिका अदालत खारिज कर चुकी है। मामला आरोप गठन पर चल रहा है। घटना को लेकर ओरमांझी के तत्कालीन सीओ विजय केरकेट्टा ने लालपुर थाना में 8 सितंबर 2021 को कांड संख्या 201/2021 के तहत प्राथमिक...