हजारीबाग, जनवरी 4 -- केरेडारी।प्रतिनिधि पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी की ओर से गत दो जनवरी को एनटीपीसी के चट्टी बरियातू और केरेडारी कोल माइंस ट्रांसपोटिंग सड़क पर दीवार खडी़ कर दी गयी थी। बाउंड्री किए जाने के विवाद और कम्पनी के विरुद्ध किए जा रहे धरना का जायजा लेने मांडू के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल रविवार को धरना स्थल पहुंचे। वह पगार गांव स्थित कर्बला के समीप और जोरदाग के झुमरी टांड़ भी गए। दोनों स्थलों पर जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया । उपस्थित लोगों से भी मुलाकात किया। इस दौरान जेपी पटेल ने कहा कि पार्टी के आला कमान के निर्देश पर हम पूर्व मंत्री द्वारा दिए जा रहे धरना का जायजा लिए । पब्लिक सड़क से हो रहे ट्रांसपोर्टिंग, स्कूल के सामने हो रहे ब्लास्टिंग, 14 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित व ...