जमशेदपुर, जून 11 -- पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठों की संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन चर्चा की। बैठक से पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए गुप्ता ने बताया कि छतरपुर जिले में पार्टी की जड़ को और गहराई तक ले जाने के लिए कई बैठकें, संवाद कार्यक्रम और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए पार्टी की रणनीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.