हापुड़, फरवरी 12 -- सूबे के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर सोमवार देर रात हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि घटना में शामिल में एक आरोपी अभी भी फरार है। फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि पूर्व मंत्री मदन चौहान सोमवार रात अपने गनर दीपक और निजी सहायक रणधीर सिंह के साथ गढ़ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में जितेंद्र कुमार के भतीजे के सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हिरनपुरा मार्ग पर पहुंची, रास्ते में खड़ी लग्जरी कार के पास मौजूद तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। पूर्व मंत्री के अनुसार एक युवक ने हाथ में पिस्टल से फायर किया। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। हमलावरों ने जब उन्हें पहचाना तो वहां से भाग निकले। घटना के बाद मदन चौहान कोतवाल...