गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष पूरा होने पर अटल स्मृति सम्मेलन का गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा ग्रामीण मंडल के लगमा स्थित ब्रम्ह स्थान परिसर में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी प्रभात भुइयां ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन देश को समर्पित किया। परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में भारत का दबदबा कायम करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सदैव देश के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। पूर्व सांसद घूरन राम ने गढ़वा की वर्तमान हालात पर कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा को बर्बाद करने का काम किया है। पूर्व मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.