बदायूं, दिसम्बर 8 -- पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चेयरमैन फात्मा रजा के साथ एसके इंटर कॉलेज के फील्ड के पास बने अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ शाम बितायी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा एवं रात्रि भोज किया। पूर्व मंत्री ने सभी बच्चों को जूते, पैंट, सर्दियों के लिए जर्सी दीं। इसके साथ ही गद्दे, कंबल उपलब्ध कराये। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह अनाथ बच्चों के साथ बितायी गई शाम मेरे लिए यादगार रहेगी। बच्चों के साथ रहकर कई बार भाबुक हुये, लेकिन इनके साथ बिताये गए पल से दिल को बहुत सुकून मिला। शहर के धनवान लोगों को अनाथ आश्रम के बच्चों कि मदद को आगे आना चाहिए। पूर्व मंत्री एवं चेयरमैन फात्मा रजा का यह अंदाज स्थानीय लोगों को बहुत पसंद आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...