रांची, जनवरी 5 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन परिवार के साथ सोनमेर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनाया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो समेत कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक उनके आवास पहुंचे और फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। मिठाइयों के आदान-प्रदान के बीच उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...