देवरिया, नवम्बर 29 -- बरहज(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरहज नगर के रहने वाले पूर्व राज्यमंत्री गोरख प्रसाद निषाद का शुक्रवार की रात लखनऊ के डा राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। गोरख प्रसाद निषाद का जन्म 15 जुलाई 1943 को बरहज में हुआ था। उनकी शिक्षा बरहज और गोरखपुर में हुई। पढ़ाई पूरी होने के बाद नगर के बाबा गयादास इंटर कालेज में अध्यापक बने। बाद में वह जनसंघ से जुड़े और राजनीति में सक्रिय हो गए। देश मे आपात काल का विरोध करने पर 1976 में जेल गए। लगभग दो महीने तक जेल में रहे। बाद में भाजपा का गठन होने के बाद संगठन में उनकी सक्रिय सहभागिता रही। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उन्हें फिर जेल जाना पड़ा। इसका इनाम 1997 में प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मिला। भाजपा ने उन्हें न...