रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन ने सोमवार को बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर से पूर्व शिक्षामंत्री गीताश्री उरांव सहित अन्य फ्लाईओवर रैंप विरोधी समर्थकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सहित राज्यपाल के सामने विरोध-प्रदर्शन, हो-हंगामे की आशंका को लेकर की गई। सभी को पुलिस वाहन में बैठाकर नामकुम थाना ले जाया गया और थाना में बैठाए रखने के बाद दोपहर दो से ढाई के बीच में छोड़ दिया गया। गीताश्री ने बताया कि आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा के सदस्य समाधि स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। लेकिन सरकार ने हमें माल्यार्पण तक नहीं करने दिया और हिरासत में ले लिया। हेमंत सरकार ने हमें गिरफ्तार करवा कर आदिवासी विरोधी नीति का प्रमाण दिया है। निरंजना हेरेंज ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.