लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ जिला कारागार में बंद सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने जेल में हमला कर दिया। बंदी ने पूर्व मंत्री को सिर पर रॉड से कई वार करके लहूलुहान कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गायत्री की चीखें सुनकर दूसरे बंदियों ने दौड़कर पीट रहे बंदी को दबोचा लिया। तब जाकर गायत्री ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे जेलकर्मी व डॉक्टर ने गायत्री के सिर से बह रहे खून को साफ कर उपचार किया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे जेल अधीक्षक व जेलर समेत दूसरे अधिकारी पहुंचे। हालत खतरे से बाहर होने पर गायत्री को जेल अस्पताल में भर्ती कर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। गैंगरेप के मामले में जिला जेल में बंद सजायाफ्ता गायत्री प्रजापति को डायबिटीज, बीपी, गुर्दा, कमर दर्द समेत दूसरी बीमारियों के चलते लम्बे समय से जेल अस्पताल में रखा गया है।...