महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। क्रशर में बंदूकधारियों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री के भाई ने मजदूर के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री के भाई सहित तीन अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। शहर के गांधी नगर हमीरपुर चंुगी के पास रहने वाले पीड़ित देवेंद्र श्रीवास ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नथुपुरा स्थित क्रशर में वह हेड मिस्त्री के रूप में कार्यरत है। 28 जनवरी को वह क्रशर में था तभी संजय कुमार साहू अपने साथ तीन बंदूकधारियों के साथ क्रशर में आए और गाली गलौच करने लगे। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ लात घूंसों से पीटा क्रशर में दोबा...