प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगा के सम्मान में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर तहसील होते हुए ब्लाक परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान राष्ट्रीय गीतों और जय हिंद के नारे लगाए गए। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए यह गर्व का विषय है। वे इसे सम्मान के साथ फहराएं। देश की सेवा करें। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.