बिजनौर, मई 26 -- पूर्व मंत्री अशोक कटारिया के गांव हीमपुर प्रथ्या में रविवार को भक्ति और राजनीति का संगम नजर आया। ब्रह्मलीन स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज की स्मृति में आयोजित सत्संग एवं भंडारे में कई जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों व नेताओं के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ हिस्सा लिया। रविवार को पूर्व परिवहन मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया के गांव गांव हीमपुर प्रथ्या में आयोजित सत्संग में क्षेत्र, ज़िला एवं प्रदेश से आये हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग में मधुर भजन सुन एव भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, केंद्रीय राज्य मंत्री जतिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, माध्यमिक शिक्षा मं...