गढ़वा, नवम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का एक साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। जनता को गुंडाराज से छुटकारा मिल चुका है। गढ़वा के विकास के लिए भाजपा विधायक लगातार प्रयासरत हैं। गढ़वा में विकास का काम शुरू हो चुका है। जनता के मनोनुकूल गढ़वा विधायक काम कर रहे हैं। विधायक सत्येंद्रनाथ एक मात्र ऐसे विधायक हैं जो जनता के सुख-दुख के साथ खड़े होकर लगातार जनता के हक अधिकार के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो सरकार गढ़वा सहित पूरे झारखंड के विकास में बाधक बना हुआ है। विभागों में फंड की कमी झामुमो सरकार की उदासीनता का परिणाम है। उन्होंने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग सिर्फ गढ़वा में विकास का चर्चा करते हुए भाजपा विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.