बाराबंकी, फरवरी 1 -- टिकैतनगर। विधानसभा दरियाबाद से विधायक रहे पूर्व कृषि राज्यमंत्री स्व. राजा राजीव कुमार सिंह की शुक्रवार को तीसरी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम हड़ाहा में शुक्रवार को राजा साहब की तीसरी पुण्यतिथि पर समाधी स्थल पर पहुंचकर लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राजा स्व. राजीव कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया ने इस मौके पर तकरीबन एक हजार से अधिक लोगों को कम्बल बांटे। इसके तत्पश्चात कार्यकम स्थल पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक फरीद महफूज किदवई, पूर्व सांसद राम सागर रावत, बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष हाफिज आयाज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.