मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- कांटी। थर्मल पावर प्लांट में कोयला अनलोडिंग श्रमिकों की चल रही हड़ताल पूर्व मंत्री अजीत कुमार की पहल पर मंगलवार को समाप्त हो गई। पूर्व मंत्री की मौजूदगी में प्रबंधन, संवेदक व श्रमिक प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। इसमें श्रमिकों को महीने में 20 दिन तीन पाली में काम देने, भविष्य निधि राशि का भुगतान व समय पर मजदूरी भुगतान को लेकर सहमति जताई गई। इसके बाद श्रमिकों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.