रांची, जून 19 -- रांची। ठेकों में कमीशनखोरी से प्राप्त 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामदगी में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 2 जुलाई तक बढ़ गई है। इससे पूर्व पीएमएलए कोर्ट में आलमगीर, उनके आप्त सचिव रहे सचिव संजीव कुमार लाल, उसका नौकर जहांगीर आलम और आलोक रंजन को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। वहीं, मामले के अन्य 8 आरोपियों की ओर से हाजिरी दी गई। बता दें कि ईडी को बीते 6 मई को छापेमारी के दौरान आमलगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32.30 करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद उनको ईडी ने गिरफ्तार किया है। बाद में आलमगीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.