बदायूं, जुलाई 10 -- नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पट्टिका लगाकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल कर संरक्षण का दायित्व भी निभाएं। राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, मानचित्रकार शरीफ अहमद, लिपिक विनोद प्रकाश सोनकर, नवेद इकबाल गनी, जहांगीर, महेश बाबू, सचिन सक्सेना, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चंद्र, सुमित सिंह, परवेज, इमरान, राकेश सोनकर, मनोज सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.