बिजनौर, दिसम्बर 1 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव त्यागी की सुपुत्री शादी में पहुंच कर आर्शीवाद दिया। शनिवार की शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पार्टी के पूर्व ब्लाक मंडल अध्यक्ष एवं किसान सेवा सहकारी समिति ऊमरी कलां के सभापति राजीव त्यागी की सुपुत्री अदिति त्यागी के वैवाहिक कार्यक्रम में उत्सव मंडप में पहुंचे। वैवाहिक आयोजन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शामिल होकर राजीव त्यागी शुभकामनाएं दीं। वैवाहिक कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, हरजेंदर कौर, एमएलसी व पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, जयपाल सिंह व्यस्त, सत्यपाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बोबी, सुमन त्यागी, महिला आयोग सदस्य अवनी सिंह, महेंद्र धनौरिया, भाजपा राष्ट्रीय अनुसूच...