गंगापार, जनवरी 13 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के रहने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बटुक नाथ दुबे की चाय-काफी और कोल्डड्रिंक की दुकान पिलर नंबर 34 के सामने निजी मकान में है। मंगलवार के दोपहर दुकान पर बैठने वाला इनका लड़का चंद्रेश पूजा करने गया था। दुकान पर बटुकनाथ थे। इस बीच एक उचक्का पहुंचा और कुछ सामान के लिए बोला। जैसे ही सामान देने को वह उठे। उचक्का गल्ले में रखा रुपया जेब में भरकर भाग निकला। इस करतूत को बगल खड़ा एक होमगार्ड देख रहा था। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लोग जुट गए और उसकी पिटाई करने लगे। लोगों ने देखा वह अपने पैर में लगभग 2000 रबर के माध्यम से बांध रखा था। मलिक ने रुपया ले लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.