देवरिया, अप्रैल 17 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर कारखाना दीपक जायसवाल सीमेंट का कारोबार करते हैं। देवरिया हाटा मार्ग के परसौना गांव के समीप उनका सीमेंट का गोदाम है। रामपुर कारखाना पुलिस को दिए तहरीर में दीपक जायसवाल का आरोप है कि तबीयत खराब होने के चलते वह गोदाम में ताला बंद कर गोरखपुर इलाज के लिए गए थे। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर हैंडपंप, 10 किलो वाट का स्टेबलाइजर, पानी का विद्युत मोटर, वीआईपी कुर्सी, फाइबर कुर्सी और पंखा समेत हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह मजदूर गोदाम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। दीपक ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने और सामान बरामद कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। हल्का सिपाहियों को छानबीन के लिए लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.