हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली देहात में पांच लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कौढ़ा गांव निवासी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने एसपी नीरज कुमार जादौन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 मार्च को लगभग दो बजे दोपहर वह अपने नए घर में बैठे थे। तभी गांव के प्रवेश शुक्ला उर्फ अंशु, अनुराग, अनुपम, सुरेंद्र कुशवाहा, अनुज व अन्य अज्ञात साथियों के साथ उनके मकान पर पहुंचे। दरवाजे पर बेवजह गली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो वह जान से मारने की नीयत से मकान के बाहर घुसने के लिए वहां लगे फाटक को तोड़ने लगे। बताया, इस पर अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने पुलिस को मोबाइल से सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.