रुद्रपुर, जुलाई 8 -- किच्छा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व. सीताराम राय की 18वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को स्व. सीताराम राय के आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्व. सीताराम राय के राजनीतिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया। कहा उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में सीताराम राय की पत्नी सरस्वती राय, पुत्र भूपेंद्र राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, संजीव खन्ना, किशन गोयल, शरीफ मलिक, विवेक राय, सरन संधू, महेंद्र पाल, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, मुकेश कोली, श्याम सुंदर बिष्ट, जितेंद्र मणि त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस...