अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। चेक अनादर के परिवाद के मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन त्वरित/एसीजेएम डा. धर्मेन्द्र कुमार यादव ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के विरुद्ध जमानतीय वारंट जारी करते हुए 30 जुलाई के दिन न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। आदेश का तामीला कराने के लिए अदालत ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। नगर के लोहिया चौक गल्ला मंडी शहजादपुर निवासी राज कुमार सर्राफ पुत्र शिव प्रसाद ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अलीगंज थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा पुत्र सत्यनरायन वर्मा को विपक्षी बनाया। राज कुमार सर्राफ की दुकान से उन्होंने 20 मई 2023 को सोने व चांदी के आभूषण की जिसकी कीमत 601240 रुपए में खरीद किया था। आरोप है कि 551240 रुपए जल्द देने का वादा किया। ...