हमीरपुर, फरवरी 15 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। मोहल्ले के निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या करीब एक हजार लोग प्रभावित है। लक्ष्मीचंद पालीवाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद पालीवाल ने नाराजगी जताते हुए बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार का मोहल्ला पिछले सात दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहा है। जल निगम की लापरवाही के चलते नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित होने से महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सिर पर बर्तन रखकर दूर स्थित हैंडपंपों और निजी नलकूपों से पानी लाने को मजबूर हैं। इससे दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्...