फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव धोखाधड़ी के एक मुकदमे में फंस गये हैं। निबंधन विभाग सदर कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटर प्रदीप सक्सेना ने मऊदरवाजा थाने में उनके खिलाफ मुकदमा लिखाया है। कंप्यूटर आपरेटर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 12 दिसंबर को सुबोध यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव निवासी जयनरायन वर्मा रोड ने उपनिबंधक सदर में किरायानामा मौजा सकवाई गाटा संख्या 978 में स्थित संपत्ति का राजेश कुमार निवासी पखना को किया था। यह गाटा संख्या 978 खतौनी में कुर्क संपत्ति से संबंधित है। जबकि पट्टा विलेख में झूठ लिखा गया है। गाटा के संबंध में न ताे कोई न्यायालय में वाद दर्ज है और न ही कुर्क है। इस तरह से सुबोध यादव ने झूठ बोलकर पट्टा विलेख पंजीकृत कराया है, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। मऊदरवाजा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.