उन्नाव, जुलाई 30 -- उन्नाव। पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर इसकी जानकारी दी। निवर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। जिसके बाद पार्टी नेताओं व प्रत्याशियों ने उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान तो सक्रिय रखा, हालांकि चुनाव बीतने के बाद उनकी उपेक्षा करना शुरु कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करना तक उचित नहीं समझा। कई बार उन्होंने जिला अध्यक्ष से उन्हें पार्टी के कार्यक्रम में आमंत्रित करने का अनुरोध भी किया, इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। बताया कि बीते दिनों राज्यपाल के जनपद आगमन के दौरान भी उन्हें आमंत...