मुंगेर, अगस्त 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूर्व फुटबॉलर एवं सदर मुंगेर के शीतलपुर गांव निवासी शशि मोहन सिंह के 85 वर्ष की उम्र में बुधवार हुई आकस्मिक निधन से मुंगेर सहित जिले के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि, स्व. सिंह अपने समय के उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी माने जाते थे। अपनी प्रतिभा के दम पर वे रेल विभाग में सेवारत रहे और करीब बीस वर्ष पूर्व सहरसा से सेवानिवृत्त हुए थे।बीते 30 जुलाई को अपने आवास पर गिरने के बाद उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। स्व. सिंह के निधन पर वरिष्ठ खेल प्रेमी महमूद आलम, वरुण कुमार, पिटुर कुमार, विनय कुमार, बुलबुल कुमार, लाल शेखर, प्रीतम कुमार, टीपू सिंह, सुधाकर कुमार, चिंकू सिंह, अरुण सिंह सहित अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है औ...