पिथौरागढ़, मार्च 28 -- पिथौरागढ़। नगर के ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र चिमस्यानौला में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारिज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व प्रशासिका जानकी दीदी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर केंद्र संचालिका बीके उमा पाठक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि देश विदेश में उन्होंने अपनी सेवा से बड़ी पहचान कायम की थी। जानकी दादी की विश्व व्यापी सेवाओं के लिए भारत सरकार ने 10 अप्रैल 2021 को उनकी याद में डाक टिकट जारी किया था। कार्यक्रम में बीके गोविंदी खड़ायत, नंदा ऐरी, गीता बिष्ट, कमला खोलिया, प्रियंका चोपड़ा, जानकी पंत, गीता जोशी, गीता मेहता सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...