गंगापार, दिसम्बर 27 -- बीते शुकवार के दिन क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा करने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित चार ज्ञात व 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा असलहे भी लहराए गए थे। मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह पटेल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। शुक्रवार के दिन टेंडर फॉर्म लेने के विवाद में क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा, धक्कामुक्की के साथ असलहे भी लहराए गए थे। उतरांव थाना क्षेत्र के सिंधौरा गांव निवासी सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल पुत्र स्व वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य हेतु कार्य योजना तैयार करने खुली बैठक आहुत की गई थी। क्षेत्र पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.