आरा, दिसम्बर 5 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रहे यमुना सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि सामारोहपूर्वक मनायी गयी। अध्यक्षता लोजपा आर के जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नु ने की। संचालन प्रखंड अध्यक्ष शिव दुलार पासवान और धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रविंद्र प्रसाद ने किया। वक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नु ने उन्हें सच्चा समाजसेवी बताते हुए कहा कि वे जीवन के अंतिम समय तक सक्रिय समाजसेवा की भुमिका में बने रहे। ये बहुत कम लोगों में आत्मविश्वास होता है। मौके पर त्रृषि सिंह, सुशील सिंह, बबलू सिंह, विक्की सिंह सहित कई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...