छपरा, दिसम्बर 2 -- दो दिन में रिपोर्ट, गबन साबित होने पर होगी एफआईआर छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोनपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविन्दचक में वित्तीय अनियमितता का मामला गंभीर होता दिख रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए कड़ा निर्देश जारी किया है। 29 नवंबर को सोनपुर प्रखंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक के दौरान वर्तमान प्रधानाध्यापक ने बताया कि पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छात्र कोष, विकास कोष, नामांकन शुल्क, परीक्षा शुल्क व अन्य मदों की राशि विद्यालय के खाते में जमा नहीं की है। इतना ही नहीं, संबंधित वित्तीय अभिलेख भी विद्यालय को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इन आरोपों के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह मामला और गंभीर हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प...