संतकबीरनगर, मार्च 25 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने सेमरियावां ब्लाक के पूर्व प्रधान और वहां तैनात रहे पूर्व के सचिवों से गबन किए गए धन की वसूली का निर्देश दिया है। उक्त लोगों द्वारा विकास कार्यों के नाम पर आए 1,10,747 रुपए का गबन किया है। शिकायत के बाद हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई। डीएम ने तहसील खलीलाबाद को निर्देश दिया कि तत्कालीन प्रधान महफूज अहमद से 55 हजार 73 रुपए की वसूली करें। डीडीओ को निर्देश दिया है कि ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी कुमार गौतम से 14,343 रुपए की वसूली करें। वहीं डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी रजनी सिंह से 18,241 रुपए और ग्राम विकास अधिकारी रहे राम प्रकाश तिवारी से 22,489 रुपए की वसूली कराते हुए । ग्राम पंचायत के खातेमेंजमाकराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.