मेरठ, दिसम्बर 25 -- परीक्षितगढ़ के सौंदत गांव के पूर्व प्रधान ने धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर दिल्ली से पासपोर्ट बनवा लिया। इसके बाद आरोपी सउदी अरब चला गया। इस मामले में डीआईजी मेरठ से शिकायत की गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। जांच में आरोप सही पाए गए। परीक्षितगढ़ थाने में आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही इस मुकदमे के संबंध में दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई है। मुकदमा दिल्ली ट्रांसफर करने की भी तैयारी की जा रही है। परवेज खान निवासी सौंदत ने एक दिन पहले ही डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी से शिकायत की और बताया कि गांव में वर्ष 2010 से 2015 तक वहाब प्रधान रहा था। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने जनवरी 2025 में कूटरचित दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी से दिल्ली में आर-131 स्ट्रीट-7 जामियानगर जोगाबाई एक्सटेंशन के पते पर पासपोर...