जौनपुर, जनवरी 10 -- सतहरिया। क्षेत्र के रखौली गांव में शनिवार को पूर्व प्रधान जगन्नाथ सरोज की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन को याद किया। मुख्य अतिथि विधायक पंकज पटेल ने कहा कि एक ही परिवार में 40 वर्षों तक प्रधानी रहना, जिसमें 25 वर्षों तक स्वयं जगन्नाथ सरोज प्रधान रहे, यह साधारण उपलब्धि नहीं है। कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ सपा नेता स्व. भोलाराम सरोज को भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता हरिप्रसाद ने की जबकि संचालन इंजीनियर अनिल यादव ने किया। आयोजक और पूर्व प्रधान अक्षय कुमार सरोज ने उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व प्रधान दयाराम सरोज, राजेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.