बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान के भाई को तमंचे से गोली मारने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। लखनऊ में भर्ती घायल किसान ने डाक से बदौसा थानाध्यक्ष को तहरीर भेजी है। बताया कि दोनों आरोपी उसे लगातार धमका रहे हैं। बदौसा थाना के गर्गपुर (पौहार) गांव निवासी राजाभइया गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर को शाम पांच बजे वह पशुओं को भूसा डालने निकला। रास्ते में अजय की दुकान के पास विष्णु गर्ग व उसका एक दोस्त घात लगाकर बैठे थे। उसे देखते ही जान से मारने की नीयत से विष्णु ने 315 बोर तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके सीने के नीचे जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो विष्णु व उसका साथी तमंचा लहराते हुए धमकी दी और भाग गए। रोड लाइट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.