एटा, अक्टूबर 25 -- अलीगंज। दीपावली के दूसरे दिन पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या करने वाले प्रधान सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। गांव में अभी भी तनाव की हालात देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भी रोजाना भ्रमण कर रहे है। अलीगंज कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि पूर्व प्रधान जयसिंह की हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही थी। इसमें हत्यारोपी प्रधान अमित कुमार पुत्र भारत सिंह, उसका भाई हेमराज और उसका मौसेरा भाई अमन उर्फ अश्वनी पुत्र रामरतन निवासी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से हत्या के संबंध में जानकारी ली गई। दोनों आरोपियों को कायमगंज मार्ग स्थिति राजपूत ढावा के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.