अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। सोहावल ब्लाक के मंगलसी से कई बार प्रधान रहे बाबू रामचेत यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निज निवास पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दी। कार्यक्रम में बीकापुर विधानसभा के सपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि ढेमुआ पुल निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंचायती मामलों के बाबूजी काफी जानकर थे। वे ग्रामसभा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहते थे। इस दौरान एजाज अहमद, राम लखन यादव, फूलचन्द यादव, केके पटेल, मेराज खान, अशोक चौधरी, शोएब खान, जगजीवन पटेल, बसंत लाल चौरसिया, नरेंद्र यादव, श्रीप्रकाश वर्मा, दान बहादुर यादव व अन्य ने श्रद्वांजलि दी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.