बुलंदशहर, फरवरी 6 -- छतारी क्षेत्र के गांव बुढ़ासी के पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूर्व प्रधान का शव हाईवे पर गांव के बाहर ढाबे के समीप सड़क किनारे मिला। पुलिस ने परिजनों को बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे दो घंटे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालात को काबू में करने के लिए छतारी, डिबाई,नरौरा,अरनिया रामघाट थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह,सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला साथ ही परिजनों को समझ...