सीवान, फरवरी 23 -- महाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय के काजी बाजार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका सुशीला सिंह के निधन पर शनिवार को विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुंवर, रीना कुमारी, सुरेश प्रसाद, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कुमुदा कुमारी, राजकिशोर प्रसाद, हरेन्द्र कुमार, सुभाष सिंह, विजय कुमार व लक्ष्मीकांत सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...