गुमला, अक्टूबर 14 -- सिसई। प्रखंड के बरगांव करंज टोली गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक सह छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज सिसई के उपाध्यक्ष शिवरतन साहु का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को वे अपने पैतृक गांव गए थे। जहां खेत में सब्जी तोड़ते समय गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। उन्हें रांची के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 72 वर्ष के थे।शिवरतन साहु 2013 में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोगड़ा से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे समाज सेवा में सक्रिय रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...