हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाई जा रही है। स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर 251 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं से भारत रत्न वाजपेयी के आदर्शों का जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अटल स्मृति वर्ष पर भाजपा मंडल व मोर्चों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। जिला मुख्यालय में 7 दिवसीय अटल स्मृति प्रदर्शनी लगेगी। कवि सम्मेलन, विद्यालयों में चित्रकला, भाषण, निबन्ध व महिलाओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दर्जाधारी दिने...