हाथरस, जनवरी 12 -- सहपऊ। कस्बा स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय आजाद निवास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 59वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगराध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उन्होंने देश को जय जवान, जय किसान का नारा देकर किसानों और जवानों के सम्मान को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता दिखाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजेन्द्र जैसवाल, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, मनीष जैसवाल , वाचाराम, शैतान सिंह माहौर आदि माज...