अल्मोड़ा, मई 21 -- अल्मोड़ा। जिला कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनकी ओर से किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। चौघानपाटा स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। संचार के क्षेत्र में आज देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो सभी राजीव गांधी के वृहद और दूरदर्शी सोच कर परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि राजीव गांधी आतंकी हमले में उनकी मौत हो गई। अन्यथा देश आज एक महाशक्ति होता। कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की नीति पर काम करती रहेगी। यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, महेश चन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.