औरंगाबाद, मई 21 -- औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतन कुमार सिंह ने की। लोगों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायती राज के जनक, देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को एक मजबूत दिशा दी थी। इनकी सोच भारत को सशक्त एवं एक मजबूत भारत बनाने एवं ऐसे भारत का सपना था जो मानवता की सेवा के लिए मजबूत स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो। राजीव गांधी की हत्या आतंकवादियों ने तमिलनाडु में एक जनसभा के दौरान ...