चंदौली, नवम्बर 15 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षा संकाय के सभागार में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रवादी नेता थे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। उन्होंने भारत में वैज्ञानिक सोच और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया। गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित स्नातकोत्तर की छात्राओं ने विविध प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाकर और गृह विज्ञान के पाठ्यक्रम के अनुसार स्टाल लगाकर उसकी गुणवत्ता के विषय में परिचर्चा की। इस मौके पर डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ. नीलम प्रजापति, रफत जहां, डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रभाकर चौधरी, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. विपिन रा...